e-Notice
अध्यक्ष
GOVIND NARAYAN SHUKLA
Advocate
eNotice
महासचिव
JITENDRA SINGH YADAV
Advocate
लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ
रजिस्टर्ड संख्या :- (2736/83-84) | पंजीकरण अन्तर्गत अधिनियम संख्या :- (21/1860) | एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सम्बद्धीकरण सांख्य :- (24/2012)
24, January 2026 | 11:18 PM
Subject : सूचना : बार काउंसिल निर्वाचन के अवसर पर 27 एवं 28 जनवरी 2026 को न्यायिक कार्य स्थगित
प्रस्ताव
दिनांक -23/01/2026 को लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ की कार्यकारिणी की एक बैठक श्री रमेश प्रसाद तिवारी, एडवोकेट, अध्यक्ष, लखनऊ बार एसोसिएशन की अध्यक्षता एवं श्री ब्रज भान सिंह "भानू" एडवोकेट महामंत्री, लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के संचालन में सम्पन्न हुई, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक - 27/01/2026 व दिनांक - 28/01/2026 को बार कॉउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के तृतीय चरण का मतदान जनपद - लखनऊ मे माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ मे है एवं अन्य 16 जिलो में भी मतदान है तथा लखनऊ जनपद न्यायालय मे वकालत करने वाले अधिकांश अधिवक्तागण मतदान करने अपने-अपने गृह जनपद चले जायेंगे व लखनऊ जनपद के अधिवक्तागण अपने मत का प्रयोग करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ मे व्यस्त रहेंगे। ऐसी स्थिति मे लखनऊ जनपद न्यायालय के समस्त अधिवक्तागण दिनांक - 27/01/2026 व दिनांक - 28/01/2026 को पूर्णतः अवकाश पर रह कर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
अतः अनुरोध है कि आप अपने अधीनस्थ समस्त न्यायिक /प्रशासनिक अधिकारियों को मातृ संस्था बार कॉउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के महापर्व मे सहयोग करने के लिए प्रस्ताब के क्रियान्वयन कराने हेतु तदानुसार सूचित करने का कष्ट कर
प्रतिलिपि प्रेषित :-
1. श्रीमान् जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, लखनऊ।
2. मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय, लखनऊ।
3. " सिविल जज सीनियर डिविजन, लखनऊ।
4. " सिविल जज मलिहाबाद, लखनऊ।
5. " सिविल जज मोहनलालगंज, लखनऊ।
6. " सिविल जज हवाली, लखनऊ।
7. " अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ।
8. " मण्डलायुक्त, लखनऊ मण्डल लखनऊ।
9. " जिलाधिकारी लखनऊ।

