e-Notice
अध्यक्ष
GOVIND NARAYAN SHUKLA
Advocate
NOTICE
महासचिव
JITENDRA SINGH YADAV
Advocate
लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ
रजिस्टर्ड संख्या :- (2736/83-84) | पंजीकरण अन्तर्गत अधिनियम संख्या :- (21/1860) | एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सम्बद्धीकरण सांख्य :- (24/2012)
05, October 2025 | 01:55 PM
Subject : यह पोर्टल इलास्टिक सर्च तकनीक पर आधारित है और इसके माध्यम से न्यायालय द्वारा पारित सभी आदेशों एवं निर्णयों (रिपोर्टेबल एवं नॉन-रिपोर्टेबल) को आसानी और शीघ्रता से खोजा जा सकेगा।
भारत का सर्वोच्च न्यायालय
फ़ाइल संख्या: CC-32/S10/1/2025-CC
दिनांक: 26 सितम्बर, 2025
परिपत्र
विषय: 'वर्डिक्ट फ़ाइंडर' का शुभारंभ
- समस्त सम्बंधितों की जानकारी हेतु सूचित किया जाता है कि सक्षम प्राधिकारी ने ‘वर्डिक्ट फ़ाइंडर’ पोर्टल/प्लेटफ़ॉर्म को औपचारिक रूप से प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है। यह प्लेटफ़ॉर्म इलास्टिक सर्च (Elastic Search) तकनीक पर आधारित है, जिसके माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित सभी आदेशों एवं निर्णयों (रिपोर्टेबल तथा नॉन-रिपोर्टेबल) को सुविधाजनक ढंग से खोजा जा सकेगा।
- वर्डिक्ट फ़ाइंडर तक पहुँचने के लिए लिंक है: (https://verdictfinder.sci.gov.in)। यह पोर्टल सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://sci.gov.in) पर भी उपलब्ध है, जिसे शीर्ष पर स्थित e-Services नेविगेशन बार से तथा होमपेज पर स्थित Explore and Connect अनुभाग से भी एक्सेस किया जा सकता है।
Sd/-
(कुनाल वेपा)
ओ.एस.डी. (रजिस्ट्रार) (प्रौद्योगिकी)
प्रतिलिपि सूचनाार्थ अग्रेषित:
- माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश महोदय के संज्ञान हेतु कृपया माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय को अवगत कराने के अनुरोध सहित अतिरिक्त रजिस्ट्रार-कम-पी.पी.एस.।
- माननीय न्यायाधीशगण के संज्ञान हेतु कृपया माननीय न्यायाधीशगण को अवगत कराने के अनुरोध सहित सभी ए.आर./डी.आर.-कम-पी.एस।
- माननीय महासचिव, भारत का सर्वोच्च न्यायालय।
- सभी माननीय रजिस्ट्रार एवं रजिस्ट्रार (ओ.एस.डी.)।
- सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जिससे अनुरोध है कि बार के सदस्यों को सूचनाार्थ व्यापक रूप से प्रेषित करें।
- सर्वोच्च न्यायालय एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन, जिससे अनुरोध है कि बार के सदस्यों को सूचनाार्थ व्यापक रूप से प्रेषित करें।
- सभी सम्बंधित।

